सोनभद्र, मार्च 25 -- अनपरा,संवाददाता। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के जारी निर्देशों के अनुपालन में सिंगरौली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण हेतु नवीन प्राथमिकता व्यवस्था लागू की गई है। कमर्शियल एलपीजी आवंटन में प्रथम प्राथमिकता 30 प्रतिशत सभी शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। द्वितीय प्राथमिकता 35 प्रतिशत पुलिस, जेल, सुरक्षा बल, महिला एवं बाल विकास एवं सामाजिक न्याय विभाग के आवासीय संस्थान, एयरपोर्ट,रेलवे सेवाएं तथा दीनदयाल रसोई योजना शामिल की गयी है। गाईड लाइन के अनुसार तृतीय प्राथमिकता 25 प्रतिशत होटल, रेस्टोरेंट, केटरिंग सेवाएं, ढाबा एवं स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को इस श्रेणी में गैस आवंटन किया जाएगा। चतुर्थ प्राथमिकता 5 प्रतिशत फार्मास्युट...