गुमला, जनवरी 29 -- गुमला, संवाददाता । डीडीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिले के शैक्षणिक सूचकांकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व राज्यस्तरीय रैंकिंग में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया।डीडीसी ने निर्देश दिया कि ई-विद्यावाहिनी के अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षक व छात्र की ऑनलाइन उपस्थिति न्यूनतम 90 प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। निर्धारित लक्ष्य से कम रहने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिशु पंजी सर्वे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।आठवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार के लिए सीआरपी व बीआरपी को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.