गया, जनवरी 29 -- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के प्रोबोनो क्लब एवं टीम स्माइल की ओर से चलायी जा रही सड़क सुरक्षा माह अभियान सम्पन्न हो गया। डीटीओ कार्यालय गया के सहयोग से ''सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा'' थीम पर जनवरी के महीने में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीयूएसबी में आयोजित समापन समारोह में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम कानून और नीति को जन-व्यवहार से जोड़ते हैं, जिससे समाज में सुरक्षा-संस्कृति का विकास होता है। डीटीओ राजेश कुमार ने विश्वविद्यालय की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक-सामुदायिक सहयोग से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में ठोस मदद मिलती है। एडीटीओ बेबी कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने सड़क नियमों के पालन और सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया। एसएलजी के अधिष्...