घाटशिला, मई 18 -- घाटशिला। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) जिला कमेटी की ओर से पोटका प्रखंड के मानपुर पंचायत भवन में विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं और मांगों को लेकर छात्र कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षाप्रेमी ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता जन्मेजय सरदार, विशिष्ट अतिथि असित कुमार पात्रो उपस्थित थे। छात्र कन्वेंशन में उपस्थित मुख्य वक्ता एआईडीएसओ सदस्य विशेश्वर महतो ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है। सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शिक्षकों की कमी, आधारभूत सुविधाओं का अभाव, कई सरकारी स्कूल बंद किए जा चुके हैं। जिसका असर ग्रामीण और गरीब तबके के बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। कार्यक...