लखीसराय, मार्च 24 -- चानन, निज संवाददाता। राज्य सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा में नामांकन हूते आहूत परीक्षा में धर्मपुर की डोली कुमारी ने प्रथम स्थान पाकर समाज के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। मननपुर चानन पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा उसके सम्मान में स्कूल परिसर में सम्मान समारोह किया गया। स्कूल प्रधान अजब लाल प्रसाद वर्मा ने कहा कि धर्मपुर निवासी विपीन कुमार की पुत्री डोली कुमारी ने सौ में 87 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। यह इलाके के लिए गर्व की बात है। इस परीक्षा में सफल होने पर पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग की छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और पोशाक प्रदान किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.