गुड़गांव, जनवरी 30 -- - पिछले सत्र में पूरे साल हुआ था आई-कार्ड का उपयोग, अप्रैल से कक्षा परिवर्तन के बाद कार्ड हो जाएंगे बेअसर गुरुग्राम, संवाददाता। शैक्षणिक सत्र 2025-26 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन अब जाकर सरकारी स्कूलों के छात्रों को पहचान पत्र देने की तैयारी शुरू की गई है। शिक्षा विभाग की इस कार्य पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि नए सत्र की शुरुआत में अब केवल करीब दो माह का ही समय शेष रह गया है। इस बीच अंबाला समेत कुछ अन्य जिलों में यह मिलने भी शुरू हो गए हैं, तो वहीं अन्य जिलों में अभी तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिले के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का डाटा ऐप के माध्यम से अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद कार्ड तैयार कर वितरित किए जाने की योजना है। विभाग ने इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है और शिक्षकों को ...