दरभंगा, मई 26 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को विभागाध्यक्षों व शास्त्री स्तर के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। बैठक में सत्रों के नियमितीकरण के लिए गर्मी छुट्टी में भी विशेष ऑनलाईन कक्षाएं आयोजित करने तथा छात्रों के व्यावसायिक प्रशिक्षण की रूपरेखा पर विचार किया गया। कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि सत्रों को नियमित करना पहली प्राथमिकता हो गयी है। लोकभवन, पटना का भी ऐसा ही निर्देश है। इसलिए ग्रीष्मावकाश में भी विशेष ऑनलाईन कक्षाएं संचालित होंगी। इसके लिए सुविधानुसार वाट्सएप या अन्य डिजिटल माध्यमों से पठन-पाठन का कार्य जारी रहेगा, ताकि विलंबित परीक्षाओं का आयोजन जल्द से जल्द किया जा सके। कुलपति ने प्रधानचार्यों को निर्देश दिए कि नवीनीकरण प्रक...