जमशेदपुर, मई 3 -- श्रमिक दिवस (मई दिवस) पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर सहायक कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट किया गया। लोयोला स्कूल टेल्को में प्रार्थना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कर्मचारियों को फूल और कार्ड भेंट किए गए, जहां प्रधानाचार्या चरणजीत ओहसन और प्रशासक फादर जेरी ने उन्हें संस्था की वास्तविक शक्ति और आत्मा बताया। वहीं, लोयोला स्कूल बिष्टूपुर के फैजी ऑडिटोरियम में गरिमापूर्ण जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुमनाम नायकों का आभार व्यक्त किया गया, जहां फादर विनोद फर्नांडीस ने सम्मान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष सुखदेव महतो और प्राचार्य संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित समारोह में छात्रों ने नाटिका के माध्यम से श्रमिकों के संघर्ष को दर्शाया। यह भी ...