आरा, फरवरी 28 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और संबद्ध अंगीभूत व वित्त अनुदानित डिग्री कॉलेजों में शनिवार से होली का अवकाश हो गया है। होली के अवकाश के साथ ही कई कॉलेजों में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। वीकेएसयू के नूतन परिसर सहित पुराने परिसर में भी होली का उत्साह देखने को मिला। शैक्षणिक संस्थानों में उत्सव का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से इस पर्व को प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। मौके पर कुलसचिव प्रो राम कृष्ण ठाकुर,वित्त पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, डा राजू मोची, वित्त परामर्शी अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य थे। जगह-जगह आयोजित इन कार्यक्रमों...