पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आपसू के राज नेहा चौबे ने कहा है कि जीएलए और जेएस कॉलेज जैसे ऐतिहासिक संस्थानों से कला संकाय हटाने का निर्णय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पलामू जैसे क्षेत्र में जहां अधिकांश छात्र ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं, वहां कॉलेजों को दूर केंद्रित करना शिक्षा को कमजोर करेगा। कला संकाय केवल एक विषय नहीं, बल्कि प्रशासनिक सेवा, कानून, पत्रकारिता, शिक्षण और सामाजिक नेतृत्व की आधारशिला है। यदि छात्रों को मजबूर होकर दूर के कॉलेज जाना पड़ेगा तो आर्थिक बोझ बढ़ेगा और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो सकते हैं। आपसू इस निर्णय का विरोध करेगा और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता है कि किसी भी संकाय को बंद करने से पहले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की राय ली जाए।

हिंदी हिन्दुस्त...