अररिया, मार्च 8 -- रानीगंज, एक संवाददाता वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार आलोक के सेवानिवृत्त होने के उपरांत महाविद्यालय की वरिष्ठतम सहायक प्राध्यापक एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. नूतन आलोक ने प्रधानाचार्य पद का प्रभार विधिवत ग्रहण कर लिया। यह निर्णय महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा विश्वविद्यालय अधिनियमावली के प्रावधानों के तहत वरीयता क्रम में वरिष्ठतम सहायक प्राध्यापक होने के आधार पर लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षक एवं शिक्षकेरकर्मियों ने आयुर्वेदिक अबीर-गुलाल लगाकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और नव नियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य को बधाई दी। प्रभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. नूतन आलोक ने कहा कि महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेरकर्मियों के सहयोग से वे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अ...