देवघर, जुलाई 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की पहल पर मोहनपुर प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मलहरा एवं पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा के 44 छात्र-छात्राओं तथा चार शिक्षकों ने ओडिशा के विभिन्न ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया। 2 जुलाई को देवघर से रवाना हुआ दल रांची होते हुए तपस्विनी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर पहुंचा, जहां सुभद्रा ट्रस्ट द्वारा ठहरने व भ्रमण की व्यवस्था की गई।

भ्रमण की गतिविधियाँ भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भुवनेश्वर के साइंस सिटी में विज्ञान व गणित से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं और थ्री-डी फिल्म का आनंद लिया। उसके बाद एसटी-एससी संग्रहालय में आदिवासी संस्कृति, रहन-सहन, परंपरा और औजारों की जानकारी हासिल की। कटक संग्रहालय में ओडिशा के इतिहास, संस्कृति तथा प्राचीन समुद्री व्यापार के बा...