रामगढ़, दिसम्बर 25 -- केदला, निज प्रतिनिधि। लइयो आदर्श उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बिहार के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व कर रहे लइयो उतरी पंचायत के मुखिया मदन महतो ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में बौद्धिक विकास होता है। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक जानकारी प्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध कराना था। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल रहीं जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्व शांति स्तूप, गृद्धकूट पर्वत, गर्म जलकुंड तथा अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान बुद्ध के जीवन, मगध साम्राज्य के इतिहास तथा राजगीर के धार्मिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.