रांची, दिसम्बर 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल तोरपा द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए रविवार को एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के तहत छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, रांची एवं साइंस सेंटर, रांची गए। जैविक उद्यान में विद्यार्थियों ने विभिन्न वन्य जीवों, जैव विविधता और प्राकृतिक पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। वहीं साइंस सेंटर में वैज्ञानिक उपकरणों, प्रयोगों और मॉडल्स के माध्यम से विज्ञान को व्यवहारिक और रोचक तरीके से समझने का अवसर मिला। प्रधानाचार्य ज्ञान हंस ओझा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें पुस्तकीय ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.