भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान से बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भदोही-औराई और डीघ के बच्चे प्रयागराज शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। बसों में सवार हुए बच्चे प्रयागराज स्थित आनंद भवन, चंद्रशेखर आजाद पार्क व त्रिवेणी संग क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। बसों में सवार हुए बच्चों को बीएसए शिवम पांडेय झंडी दिखाकर रवाना किए। इस दौरान बीएसए ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण पर निकले बच्चे आनंद भवन, चंद्रशेखर आजाद पार्क व त्रिवेणी संगम स्थल पर भ्रमण करेंगे। प्रयागराज पहुंची छात्राओं को भ्रमण कराते हुए आनंद भवन, चंद्रशेखर पार्क के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया जाएगा। साथ ही त्रिवेणी संगम की धार्मिक महत्ता के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्राओं ने पूरे परिसर का भ्रमण कर लोगों के जानकारी लेकर अपनी जिज...