धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विभिन्न सरकारी स्कूलों के दो सौ छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को संताल परगना प्रमंडल के शैक्षिक भ्रमण पर भेजा गया। डीईओ अभिषेक झा व एडीपीओ आशीष कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छठी से आठवीं कक्षा के चयनित छात्र-छात्राएं देवघर और दुमका के शैक्षणिक व रमणीय स्थलों का भ्रमण करेंगे, जिनमें देवघर एम्स, बाबा मंदिर, मलूटी ग्राम, नंदन पहाड़, त्रिकूट पर्वत, तपोवन, सिदो-कान्हू यूनिवर्सिटी, पुनासी डैम समेत अन्य शामिल हैं। टीम के साथ चार शिक्षकों को भी भेजा गया है। मौके पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मीतू सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...