पाकुड़, अप्रैल 2 -- ​अमड़ापाड़ा। उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार की सुबह नौ बजे अमड़ापाड़ा, पाकुड़िया और महेशपुर प्रखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। प्रखंड मुख्यालय से रवाना हुए इस दल में कक्षा 06 से 09 तक के कुल 81 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ​भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को व्यावहारिक और ऐतिहासिक जानकारी से रूबरू कराना है। शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं को मधुवन पारसनाथ एवं पीरटांड़ (जिला गिरिडीह), सर जे.सी. बसु स्मारक स्थल, चिड़ियाघर, ओरमांझी स्थित मछली घर सहित अन्य दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को प्रकृति, विज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां व्यावहारिक रूप से प्राप्त होंगी। ​इस शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों...