चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब दो सौ स्कूली छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची रवाना हुए। छात्र-छात्राओं को तीन दिनों तक वहां शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से मंगलवार को दर्जनों स्कूली बच्चे बस से रांची के लिए रवाना हुए। जिला के सदर चाईबासा, मझगांव, कुमारडुंगी, हाटगम्हरिया, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, टोंटो, तांतनगर, मंझारी, झींकपानी, खुटपानी, आनंदपुर, मनोहरपुर, गोईलकेरा, गुदड़ी, सोनुवा, चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के करीब दो सौ बच्चे शामिल हुए।इस दौरान स्कूली बच्चे अपने साथ रोजाना की सामग्री में कपड़ा, आवश्यक सामान, धूप व पानी से बचने के लिए छाता साथ में लेकर गए। इस दौरान बीपीओ बलराज कपूर, पवन सिंह, अनिल प्रजापति समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी साथ में रवाना हुए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.