शैक्षणिक भ्रमण कर वापस लौटीं कस्तूरबा की छात्राएं
सिमडेगा, अगस्त 19 -- बानो, प्रतिनिधि। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बानो की 30 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के बाद तपस्विनी एक्सप्रेस से बानो लौटीं। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं के चेहरों पर भ्रमण की खुशी साफ झलक रही थी। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से झारखंड के विभिन्न पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 200 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए भुवनेश्वर ले जाया गया था। इसमें सिमडेगा जिले के तीन विद्यालयों की छात्राएं शामिल थीं। जिनमें बानो की 30 छात्राओं को भी भ्रमण का अवसर मिला। भ्रमण के दौरान छात्राओं को ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति और नवाचार से रूबरू कराया गया। इस क्रम में उन्हें कोणार्क मंदिर, चंद्रभागा तथा रीजनल साइंस सेंटर समेत कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.