बलरामपुर, फरवरी 10 -- उतरौला, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र गैड़ास बुजुर्ग के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नगवा एवं टेडवा नवाबाद के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण ट्विनिंग प्रोग्राम स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में कराया गया। इस शैक्षणिक गतिविधि में दोनों विद्यालयों से कुल 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खंड शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि ट्विनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यालयों के बीच शैक्षणिक संसाधनों का साझा उपयोग, बेहतर शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और भावनात्मक परिपक्वता को सुदृढ़ बनाते हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयो...