पूर्णिया, मई 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सिपाही टोला स्थित स्मार्ट किड्स एकेडमी के शैक्षणिक भवन का सेवा निवृत्त आईपीएस प्राणतोष कुमार दास ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि छोटे- छोटे बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति बढ़ाने में यह संस्थान मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने पुलिस एकेडमी राजगीर सहित विभिन्न जिलों में बतौर पुलिस पदाधिकारी अपने कार्यों की जानकारी साझा की एवं बताया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग की परिकल्पना उन्होंने ही की थी। कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे मातुश्री जगतारिणी एजुकेशनल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान में पुलिस एवं सेना के बच्चों के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े कचरा बिनने वाले बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होगी। यह भी प...