पटना, मार्च 30 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पटना विश्वविद्यालय के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के मजबूत होने से यहां की शिक्षा प्रणाली और बेहतर होगी। साथ ही प्रशासनिक कार्यों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन करने में सहूलियत होगी। यही नहीं, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पटना विश्वविद्यालय के कला संकाय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 147.29 करोड़ की लागत से किया गया है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा, शिक्षा तथा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.