पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- धमदाहा, एक संवाददाता। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति के लिए चयनित 85 अभ्यर्थियों को अभी अनुज्ञप्ति जारी होने का इंतजार करना होगा। इन अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का संबंधित बोर्ड, परिषद और विश्वविद्यालय से सत्यापन कराया जा रहा है। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से अनुज्ञप्ति जारी की जाएगी। धमदाहा अनुमंडल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति के लिए कुल 116 पदों पर रिक्तियां निकाली गई थीं। इनमें धमदाहा, बीकोठी, भवानीपुर और रूपौली प्रखंड के साथ-साथ धमदाहा, भवानीपुर, रूपौली एवं मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र शामिल हैं। लंबे समय तक चले भौतिक सत्यापन के बाद 85 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की पहली सूची प्रकाशित की गई है। वहीं आपत्ति के कारण 31 पदों पर अंतिम निर्णय लंबित र...