मधेपुरा, मार्च 24 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। शिक्षा विभाग के निर्देश पर 30 मार्च को प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावक और शिक्षक के बीच बच्चों के पठन-पाठन व शैक्षणिक प्रगति जैसी कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। सभी प्रखंड पदाधिकारी को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पोषक क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और बच्चों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाना है। सभी विद्यालयों में वर्गवार पीटीए आयोजित कर अभिभावकों को बच्चों की सीखने की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता पर भी विस्तृत चर्चा होगी। विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक को वर...