भागलपुर, मार्च 16 -- नारायणपुर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलहा से रविवार को एक परिभ्रमण दल विक्रमशिला एवं बटेश्वर स्थान के लिए रवाना हुआ। परिभ्रमण दल को विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा एवं विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव नीलू कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल का नेतृत्व प्रधानाध्यापक विनोद मंडल कर रहे थे। एचएम विनोद मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण का आयोजन किया जाता है। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है। रविवार को एक निजी बस से बच्चों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने विक्रमशिला, बटेश्वर स्थान तथा कृषि कॉलेज के दर्शन के लिए यात्रा शुरू की। उद्देश्य यह है कि बच्चे ऐतिहासिक धरोहरों...