बगहा, मार्च 8 -- मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण पर रविवार को मध्य विद्यालय बरवा परसौनी ,हजमाटोला, पूर्वी पकुहवा और संतपुर परसौनी के छात्र छात्राओं का दल वाल्मीकिनगर ,लौरिया और भेतिहरवा आश्रम के लिए रवाना हुआ। छात्रों के जत्थे को प्रधानाध्यापकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर प्रधानाध्यापक नंदकिशोर प्रसाद ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। और उनकी अभिरुचि ऐतिहासिक स्थलों के प्रति बढ़ती है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण से पुरातन इतिहास को जानने और समझने का मौका मिलता है।वही एचएम राजेश कुमार ने कहा कि भ्रमण के दौरान छात्रों को नजदीक से ऐतिहासिक स्थलों को देखने का मौका मिलता है।परिभ्रमण पर जाने के समय छात्र छात्राओं में काफी खुशी देखी गयी । मौके पर श...