साहिबगंज, मार्च 15 -- साहिबगंज। पाकुड़ के कई स्कूलों के बच्चे रविवार को जिला के कई स्थानों का शैक्षणिक रूप में भ्रमण किया। डी ए वी पब्लिक स्कूल गोकुलपुर पाकुड़ के सह-पाठ्यक्रम गतिविधि के तहत शनिवार को विद्यालय के वर्ग सप्तम, नवम एवं ग्यारहवीं के करीब 100 बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण के क्रम में स्थानीय साइंस सिटी एवं मंडरो के फॉसिल्स पार्क का भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती, प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अध्यापक डी के सिंह, अमित कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया था। प्राचार्य ने बताया कि ऐसे परिभ्रमण से छात्रों का बौद्धिक और मानसिक विकास होता है, इसलिए हर साल हर कक्षा के बच्चों को विभिन्न जगहों का परिभ्रमण कराया जाता है। परिभ्रमण का नेतृत्व वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार देव, रतन...