जहानाबाद, मार्च 24 -- मेहंदीया, निज संवाददाता प्रखंड के प्लस टू उत्कृमित उच्च विद्यालय वलीदाद के बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण पर पटना गए, जहां वे गांधी मैदान में लगे स्टॉल, गोलघर, संजय गांधी जैविक उद्यान सहित अन्य जगहों का अवलोकन करेंगे एवं ज्ञान प्राप्त करेंगे। इससे पूर्व इन बच्चों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार, दिलीप कुमार सिन्हा एवं विद्यालय प्रभारी राजीव कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्यालय प्रभारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम मे जाने से बच्चों के ज्ञान में काफी वृद्धि होती है। जो बातें हम लोग किताबों में पढ़ाते हैं, उन्हें अपनी आंखों से सारी चीजों को देखने का अवसर मिलता है। फोटो- 24 मार्च अरवल- 30 कैप्शन- अरवल के प्लस टू उच्च विद्यालय वलीदाद के बच्चे के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीईओ विकास कुमार व अन्य...