मधेपुरा, मार्च 23 -- उदाकिशुनगंज। प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सुखासनी स्थित उमवि के छात्र-छात्राओं को शनिवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत भ्रमण के लिए मंदार पर्वत के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण दल को प्रधानाध्यापक कौशल किशोर यादव व अन्य ग्रामीणों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि किताबी ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़कर अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करता है। छात्रों को विभिन्न ऐतिहासिक व प्राकृतिक धरोहरों को नजदीक से देखने एवं समझने का अवसर भी मिलता है। मौके पर वरीय शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद मेहता, प्रवीन कुमार सिंह, शिक्षिका सुधा पाठक व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...