बेगुसराय, फरवरी 8 -- गढ़पुरा। प्रखंड के कोरैय उत्क्रमित मध्यमिक प्लस-टू विद्यालय के 50 स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रविवार की सुबह राजगीर, पावापुरी व नालंदा के लिए रवाना हुए। इस शैक्षणिक यात्रा के लिए जा रही टीम को प्रधानाध्यापक राजीव कुमार रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक शिवम कुमार ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने प्रांत के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक धरोहरों व ऐतिहासिक स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...