कोडरमा, फरवरी 12 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) गौतम कुमार ने यूएमएस हिंदी कटाहाडीह का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व्यवस्था एवं स्वच्छता की स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने प्रोजेक्ट इंपैक्ट, शिक्षकों के लेसन प्लान, बाल संसद एवं इको क्लब की गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, डस्टबिन की उपलब्धता, रसोईघर की स्थिति, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास एवं पोषण वाटिका का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पंजी, पीटीएम रजिस्टर, स्प्लिट सिलेबस, सेल्फ असेसमेंट, कक्षा गतिविधियां, एफएलएन किट वितरण, टोला टैगिंग, ई-विद्या वा...