रांची, मार्च 11 -- रांची। साईंनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक विकास, शिक्षक प्रशिक्षण तथा शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूजीसी-एमएमटीटीसी, जय नारायण व्यास विवि, जोधपुर एवं साईंनाथ विश्वविद्यालय के बीच बुधवार को एमओयू हुआ। यूजीसी-एमएमटीटीसी जय नारायण व्यास विवि के निदेशक प्रो राजेश कुमार दुबे, महाकौशल विवि जबलपुर के पूर्व कुलसचिव प्रो एएच सरस्वत तथा साईंनाथ विवि के कुलपति डॉ एसपी अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि विवि द्वारा शैक्षणिक एवं कौशल विकास के क्षेत्र में देश की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं एवं संगठनों के साथ एमओयू किए गए हैं। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य संकाय विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, सेमिनार, कार्यशालाएं, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा संयुक्त शोध गतिविधियों का आय...