चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने कहा है कि शैक्षणिक कार्यों में ईमानदारी एवं मौलिकता का महत्व है। यह आवश्यक है। कुलपति शैक्षणिक सत्यनिष्ठा के लिए प्लेजरिज़्म डिटेक्शन विषय पर ड्रिलबिट सॉफ्टवेयर के उपयोग को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रदर्शनी के अवसर पर बोल रही थीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के वीर पोटो हो सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य शोध एवं अकादमिक लेखन में मौलिकता को बढ़ावा देना तथा प्लेजरिज़्म (साहित्यिक चोरी) की पहचान के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग को समझाना था। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुलसचिव कोल्हान विश्वविद्यालय डॉ. रंजीत कर्ण ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा शोध के क्षेत्र में प्लेजरिज़्म की गंभीरता और उसके दुष्परिणाम...