शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी
नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों की स्कूलों में शैक्षणिक कार्यों को लेकर तैनाती की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने इसे लेकर परिपत्र जारी किया है। इसमें स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि इस दौरान आवश्यक शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को पूरा किया जाएगा। अगर आवश्यक हो तो वे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों की तैनाती को लेकर संबंधित उप शिक्षा निदेशक (जिला) की अनुमति से अधिकतम तीन शिक्षकों को ड्यूटी पर लगा सकते हैं। इसमें ऑनलाइन दाखिला, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों का विश्लेषण जैसे जरूरी कार्य पूरे किए जाएंगे। स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वह शिक्षकों की आवश्यकता के बारे में विभाग को जानकारी दें। इसके अतिरिक्त डीडीई को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मंजूरी देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.