कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू में सोमवार को एमबीए फाइनेंशियल सर्विसेज के नवीन बैच के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय सेवा क्षेत्र, पाठ्यक्रम, उद्योग की आवश्यकताओं व करियर के अवसरों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने किया। उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यावहारिक एवं उद्योगपरक ज्ञान अर्जित करने व अपने करियर के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में फिनएक्स के सीईओ हिमांशु व्यापक एवं हेड प्रोग्राम्स हरप्रीत सिंह ने छात्रों को वित्तीय सेवा क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं, उद्योग में उपलब्ध अवसरों व व्यावसायिक कौशल के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों को एमबीए फाइने...