शेषावतार व सप्त मंडपम समेत कुबेर नवरत्न टीला पर नंगे पांव ही करना होगा दर्शन
अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने परकोटे के बाहर बने शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम के अलावा कुबेर नवरत्न टीला में दर्शन पूजन के लिए जूता -चप्पल के साथ भेजने की योजना बनाई थी। फिर भी यह योजना फलीभूत नहीं हो पाई। पहले दिन सामान्य दर्शन पास धारकों को नंगे पांव ही परिसर में टहल कर दर्शन करना पड़ा। हालांकि तीर्थ क्षेत्र ने यहां पाथ-वे के फर्श पर मैट डाल कर श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने की कोशिश की है लेकिन यह कोशिश बहुत कारगर नहीं दिख रही है। खासकर श्रद्धालुओं को मई- जून में अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी जब भगवान भुवन भास्कर अपनी पूरी प्रचंडता के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यह भी पढ़ें- दिव्य धाम में राम: रामलला के साथ उप मंदिरों का दर्शन कर आह्लादित हुए श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.