अंबेडकर नगर, नवम्बर 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के दहीरपुर में संचालित वृद्धाश्रम के व्यवस्था की शुक्रवार को पोल खुल गई। शेल्टर होम्स निरीक्षण समिति के अध्यक्ष व विशेष न्यायाधीश एससीएसटी अधिनियम रामविलास सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ किए गए निरीक्षण में अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखने का निर्देश दिए। वृद्धाश्रम के निरीक्षण में परिसर में गन्दगी पाए जाने के साथ जगह-जगह जमा गन्दा पानी दुर्गन्ध दे रहा था। एक वृद्ध खुले में जमीन पर नग्न अवस्था में तड़फता पाया गया जिसके कपड़े शौच के कारण खराब थे। चौकी पर शौचालय लगा होने के साथ उस मक्खियां मिनक रहीं थीं। परिसर में वृद्धजनों के लिए समुचित पेयजल की व्यवस्था न होने के साथ ही जगह-जगह पड़े हुए डस्टबिन में बासी खाना सड़ा हुआ पाया गया। बीमार वृद्ध मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.