पीटीआई, जुलाई 9 -- गुजरात के अमरेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शेर के हमले में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। मृतक की पहचान सोहेल मुंजावर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उप वन संरक्षक चिराग अमीन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना बुधवार की है। चिराग अमीन के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसी आशंका है कि जब शेर और शेरनी संबंध बना रहे थे तो युवक अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दोनों को परेशान कर रहा था, जिससे गुस्साए शेर ने उसपर हमला कर दिया। अधिकारी ने आगे बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है।हमले के बाद शेर को पकड़ लिया गया हमले के बाद वन विभाग ने सतर्कता दिखाई और युवक का शिकार करने वाले शेर को पकड़ लिया। शेर क...