नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- साउथ के स्टार एक्टर किरण राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वीडियो में एक्टर कुछ शेरों के साथ एक लॉयल सेंचुरी जैसी जगह पर नजर आ रहे हैं। उस वक्त दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं जब एक शेर किरण राज की पीछे दौड़ पड़ता है और अपना भारी-भरकम पंजा उसके कंधे पर मारता है। इसके बाद से ही किरण राज की हालत को लेकर फैंस परेशान थे। तो क्या वाकई किरण राज पर शेर ने हमला कर दिया है और उनकी तबीयत नासाज है? दरअसल वायरल हो रहा वीडियो पूरा सच नहीं है। चलिए जानते हैं कि क्या है इस घटना की सच्चाई।साउथ के एक्टर ने बताया वीडियो का सच कन्नड़ एक्टर किरण राज ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब एक सोशल मीडिया पोस्ट करके खुद ऑडियंस को पूरी बात बताई है। किरण राज ने बताया कि है कि असल में शेर ने उन पर हमला नहीं किया था और ना ही उन...