गोपालगंज, फरवरी 26 -- सिधवलिया। जिले के सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत शेर पंचायत स्थित बाबा पुरुषोतम नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर आयोजित पुरुषोतम नाथ महोत्सव को राज्यस्तरीय स्वरूप देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। विधायक मिथिलेश तिवारी ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखकर पहल करने का आग्रह किया है। विधानसभा के शून्यकाल में भी उन्होंने इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र का प्राचीन आस्था केंद्र है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सरकारी स्तर पर महोत्सव होने से धार्मिक पर्यटन, स्थानीय व्यापार व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसी क्रम में बैकुंठपुर प्रखंड के टेरूआ स्थित लक्ष्मीसखी मंदिर में पौष पूर्णिमा पर आयोजित लक्ष्मीसखी महोत्सव को भी राज्यस्तरीय दर्जा देने की मांग की गई है। विधायक ने दोनों स्थलों पर सड़क, प्रकाश, पेयजल...