देहरादून, अप्रैल 5 -- देहरादून। सहस्रधारा क्षेत्र के शेरा गांव में शनिवार देर रात खाई में गिरे नेपाल के मूल निवासी मजदूर की मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि रात को सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। मौके पर सड़क किनारे सुभाष खड़ा था। उसने बताया कि वह अपने दोस्त चेतन चंद बहादुर हाल निवासी झुग्गी कालीघाट, सहस्रधारा, मूल निवासी नेपाल के साथ शेरा गांव में एक जन्मदिन पार्टी से वापस लौट रहा था। वापस लौटते वक्त अंधेरे में सड़क किनारे पैर फिसलने से चेतन खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ ने रस्सों के सहारे खाई में उतरकर उसे रेस्क्यू कर सड़क पर लाई। अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...