नैनीताल, सितम्बर 17 -- नैनीताल, संवाददाता। सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल में खेली गई भुवन चंद्र साह स्मृति अंतरविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज ने ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की है।समापन दिवस पर गुरुवार को मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीआरएसटी इंटर कॉलेज और जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने भविष्य में प्रतियोगिता को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने कहा कि बच्चों में बढ़ती मोबाइल की प्रवृत्ति को कम करने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं और स्वस्थ शरीर के लिए नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाह...