शेरवुड कॉलेज ने जीता 'निगोटियम एगॉन' का खिताब
नैनीताल, जुलाई 27 -- नैनीताल। मसूरी स्थित वाइनबर्ग एलेन स्कूल में 24 और 25 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर की क्विज एवं बिजनेस एंटरप्रेन्योरशिप प्रतियोगिता 'निगोटियम एगॉन' का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 34 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें शेरवुड कॉलेज, नैनीताल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कॉलेज के छात्र आयुष गर्ग और निमिष कुमार सिंह की टीम ने बिजनेस क्विज में सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रणति नौटियाल, पवित्र शर्मा, कबीर कुकरेजा, आयुष राजवीर और मौलिक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.