मुंगेर, अप्रैल 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर दबंगई और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद में एक ही पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:00 बजे की है। बताया जाता है कि हीरा तांती और उसके परिजनों ने अचानक सनातन तांती के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में सनातन तांती, उनकी पुत्री कल्पना कुमारी, पुत्र शक्ति कुमार के अलावा रतन प्रिया और मासूम अंश राज लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। पुलि...