गाजीपुर, जून 6 -- भांवरकोल। बलिदानी धरती शेरपुर के निवासी और सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट प्रेम शंकर राय को वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवार्ड) के लिए नामित किया गया है। उन्होंने 29 मार्च को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नेड़ुम-उपमपल्ली जंगलों में चलाए गए बड़े नक्सल विरोधी अभियान में अद्वितीय साहस, नेतृत्व और रणकौशल का परिचय दिया था। इस संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया था। अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात जवानों को मेडल फॉर गैलेंट्री के लिए चुना गया है, जिनमें प्रेम शंकर राय भी शामिल हैं। उनके पिता अमर शहीद विजय शंकर राय भी सीआरपीएफ में कार्यरत थे और 18 जुलाई 1992 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। प्रेम शंकर राय की यह उपलब...