पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पूरनपुर, संवाददाता। शेरपुर कला गांव में भट्टे के पास तालाब के नजदीक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग से नरई के साथ ही गन्ने की फसल भी जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों की सतर्कता से अन्य किसानों की फसल बच गई। फायर कर्मियों के देरी से आने के कारण लोगों में आक्रोश देखा गया। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे गांव शेरपुर के रहने वाले किसान इशारत नूर खान के करीब 2 एकड़ में खड़ी बीज वाली गन्ने की फसल पूरी तरह जल गई। वहीं मोहम्मद मियां समेत अन्य किसानों की गेहूं और अन्य फसलें भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं। यह भी पढ़ें- खेतों में भीषण आग, 25 बीघा गेहूं की फसल व 27 बीघा भूसा राख घटना में कई लोगों की फसल जलने की कही जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान हाजी रि...