पीलीभीत, मई 23 -- पूरनपुर। ग्राम प्रधान पर विकास कार्यो में धांधलेबाजी करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत जांच में सही पाई गई। दो सदस्यीय टीम की जांच में लाखों रुपए का गबन करने का मामले सामने आया। इस पर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए। यह भी पढ़ें- शेरपुर कलां के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीजभ्रष्टाचार के आरोप ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां के ग्राम प्रधान जाने आलम पर आवास आदि विकास कार्यो में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ और जल निगम के जेई आरोपों की जांच कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में ग्राम प्रधान जाने आलम पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। प्रधान पर साढ़े छह लाख रुपए गबन करने का आरोप है।जांच की पुष्टि जांच में सरकारी धन का दुरुपयोग करने की पुष्टि होने पर प्र...