इटावा औरैया, मार्च 20 -- इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा ने 12 दिन पहले चार शावकों को जन्म दिया था। अब इन शावकों ने आंखे खोल ली हैं। इनकी सेहत की जांच भी की गई है। शेरनी नीरजा ने जिन चार शावकों को जन्म दिया है उनमें से तीन मादा शावक हैं और एक नर शावक है। सफारी के वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ रॉबिन ने शुक्रवार को तीसरी बार इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके साथ ही शावकों का एक बार फिर वजन लिया गया। वजन लेने पर पता चला कि नर शावक 2.84 किलो का है। इसी तरह तीन मादा शावक क्रमशः 2.65 किलो, 2.52 किलो और 2.45 किलोग्राम की है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर डा. विनय कुमार सिंह ने बताया कि चारों शावक स्वस्थ है। उन्होने यह भी बताया कि शेरनी नीरजा अपने सभी शावकों की देखरेख अच्छे तरीके से कर रही है। चारों शावकों की आंखें भी खुल गई हैं। शेरनी नीरजा के बाड़े की साफ...