गया, फरवरी 28 -- शेरघाटी नगर परिषद क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से चल रहे दर्जन-भर नालों का निर्माण कार्य अगले महीने के अंत तक पूरा होने वाला है। तमाम नालों के निर्माण के बाद शहर के बड़े भाग में जल निकास की समस्या का हल निकल जाएगा। इसके साथ ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम की बेहतरी भी होगी। नगर परिषद की मुख्य पार्षद गीता देवी ने बताया कि तमाम नालों का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो, इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शिनी ने कई निर्माण स्थलों का भौतिक निरीक्षण-पर्यवेक्षण भी किया है। मुख्य पार्षद ने बताया कि नई सड़क और नाले के निर्माण के साथ शहर के नई बाजार की कुंज गली से जल निकास की समस्या शीघ्र हल होने वाली है। लम्बे समय से इस इलाके में जल निकास की समस्या बनी हुई थी। इसी तरह गोलाबाजार में गांजा मोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.