शेरघाटी में मून परवीन बनी बाल संसद की सभापति
गया, मई 30 -- शेरघाटी के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में शनिवार को लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। विद्यालय में गठित 20 सदस्यीय बाल संसद के लिए छात्राओं ने उत्साहपूर्वक चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए मतदान किया। चुनाव परिणाम के अनुसार मून परवीन सभापति तथा जैनब जुबेर उपसभापति निर्वाचित हुईं। इसके अलावा प्रिया कुमारी को शिक्षा मंत्री, आभा रानी को ऊर्जा संरक्षण मंत्री, अंकिता कुमारी को सफाई मंत्री, शिखा कुमारी को सूचना मंत्री, साक्षी कुमारी को कला एवं संस्कृति मंत्री, ट्विंकल कुमारी को उपस्कर मंत्री, सीमा खातून को जल संरक्षण मंत्री तथा रिया कुमारी को खेल मंत्री चुना गया।प्रधान यह भी पढ़ें- मध्य विद्यालय खगड़ा में बाल सांसद का हुआ चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.